Additional District and Sessions Judge Dinesh Kumar Jalutharia conducts a surprise inspection of the Government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने किया राजकीय किशोरगृह व पालना गृह का औचक निरीक्षण

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 7:12 PM (IST)
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने किया राजकीय किशोरगृह व पालना गृह का औचक निरीक्षण
रिकॉर्ड रजिस्टर, साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा; स्टाफ को व्यवस्थाएं सुचारू रखने के दिए निर्देश टोंक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने सोमवार (16 नवंबर) को टोंक स्थित राजकीय किशोरगृह एवं पालना गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों की आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किशोरगृह के रजिस्टरों, स्वास्थ्य परीक्षण व चाइल्ड हेल्पलाइन प्रचार की जांच
व्यवस्थाओं का लिया जायजा: निरीक्षण के समय राजकीय किशोरगृह में कोई बालक अथवा शिशु आवासित नहीं मिला। न्यायाधीश जलुथरिया ने संस्थान में संधारित किए जाने वाले विभिन्न आधिकारिक रजिस्टरों की बारीकी से जांच की और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
स्वच्छता व परामर्श व्यवस्था की समीक्षा: उन्होंने किशोरगृह भवन की स्थिति, साफ-सफाई, बच्चों के मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
पालना गृह का किया अवलोकन, स्टाफ को दिए निर्देश
आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान: इसके पश्चात न्यायाधीश जलुथरिया ने अनचाहे नवजात शिशुओं के सुरक्षित संरक्षण के लिए संचालित 'पालना गृह' का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध चिकित्सा व अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उपस्थित स्टाफ सदस्यों को व्यवस्थाएं सदैव सुचारू व तत्पर बनाए रखने के निर्देश दिए।
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह आज आएंगे टोंक: पंचायत चुनाव तैयारियों का करेंगे पर्यवेक्षण; जिला स्तरीय बैठक लेकर विभिन्न स्थलों का करेंगे निरीक्षण
टोंक। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह मंगलवार (17 नवंबर) को पंचायत चुनाव कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए टोंक जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे जिले में चल रही निर्वाचन संबंधी तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
बैठक व फील्ड विजिट: दौरे के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पंचायत चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement