कोटा। रेल मंत्रालय द्वारा जारी किए संशोधित आदेशो के तहत अब देश के वरिष्ठ नागरिको को ही रेल किराए में रियायत दी जाएगी। इसके पहले अब उन वरिष्ठ नागरिको को रेल किराए में छूट दी जाती थी जो विदेशी या फिर अनिवासी भारतीय थे। लेकिन अब रेल मंत्रालय द्वारा आदेषो के तहत विदेशी ओर अनिवसी भारतीयों को छूट से हटा दिया गया उल्लेखनिय है की 60 वर्ष ओर इससे अधिक उम्र के पुरूष ओर 58 साल या इससे अधिक उम्र की महिलाओं को ही रेलवे द्वारा यात्री किराए में रियायत दी जाती है जो की आगे भी जारी रहेगी। अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रेल मंत्रालय यात्रियों को 54 प्रकार की रियायते उपलब्ध करवाता है ये रियायते गंभीर मरीजो से लेकर वरिष्ठ नागरिक शामिल है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ नागरिको को रेलवे 50 प्रतिशत किराए में छूट देती है। जिसकी वजह से हर साल रेलवे को 1150 करोड का नुकसान होता है। इस कारण रेलवे ने फैसला लेकन देश के ही वरिष्ठ नागरिको को रेल किराए मे रियायत दी है।