Young man burns to death following a gas leak-triggered fire in Kota’s Bhimganj Mandi area-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा के भीमगंज मंडी क्षेत्र में गैस लीकेज से भभकी आग में युवक जिंदा जला

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 2:16 PM (IST)
कोटा के भीमगंज मंडी क्षेत्र में गैस लीकेज से भभकी आग में युवक जिंदा जला
दर्दनाक हादसे का वीडियो आया सामने : चूल्हा जलाते ही लपटों से घिरा था युवक, हाथ लगने से ढीला गैस पाइप खुलने पर बेकाबू हुई आग, दो अन्य लोगों ने भागकर बचाई जान कोटा। कोटा के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर गली की एक दूध डेयरी में शनिवार (14 नवंबर) को आग लगने से एक युवक के जिंदा जलने के दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्पष्ट हुआ है कि हादसा गैस सिलेंडर में लीकेज और ढीले पाइप के कारण हुआ था। हाथ छूते ही खुल गया ढीला पाइप, लपटों में घिरा युवक
कैसे हुआ हादसा: सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डेयरी में काम करने वाले युवक ने जैसे ही गैस चूल्हा (स्टोव) जलाया, लीकेज के कारण अचानक तेज आग भभक उठी और वह लपटों की चपेट में आ गया। आग भड़कते ही युवक खुद को बचाने के लिए पीछे हटा, लेकिन लपटों से घिर जाने के कारण वह दुकान से बाहर नहीं निकल पाया।
पाइप खुलने से बेकाबू हुई आग: गैस ऑन करने के बाद युवक का हाथ सिलेंडर के पाइप से छू गया था। पाइप पहले से ढीला (लूज) होने के कारण तुरंत खुल गया, जिससे तेजी से गैस का रिसाव होने लगा और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
डेयरी कर्मी की मौत, दो अन्य साथियों ने भागकर बचाई जान
मृतक की पहचान: भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र की राम मंदिर गली स्थित 'मधुर दूध डेयरी' में हुए इस भीषण अग्निकांड में डेयरी कर्मी लेखराज (पुत्र रामविलास भदाना) की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई थी।
मालिक गए थे बाजार: हादसे के वक्त दुकान के भीतर मौजूद दो अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाहर की ओर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, घटना के समय डेयरी मालिक विनोद अग्रवाल किसी काम से बाजार गए हुए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement