Advertisement
*जान की परवाह किए बिना हेड कांस्टेबल राजाराम ने नहर में छलांग लगाकर बचाई युवक की जान*

इसी दौरान 14 नवम्बर की रात्रि करीब 12:25 बजे परिवादी कमलजीत सिंह बरार ने पुलिस को सूचना दी कि राजा सिंह बरार स्टील ब्रिज के पास चंबल की दाईं मुख्य नहर में गिर गए हैं और डूब रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना बोरखेड़ा की चेतक पर तैनात प्रभारी हेड कांस्टेबल राजाराम (नंबर 86), जिनकी लोकेशन स्टील ब्रिज के पास ही थी, तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर राजा सिंह नहर के तेज बहाव में बहते हुए दिखाई दिए। रात का अंधेरा और नहर का अत्यधिक तेज बहाव रेस्क्यू के लिए बड़ी चुनौती थे। इसके बावजूद हेड कांस्टेबल राजाराम ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने युवक को नियंत्रित किया और थेगड़ा शिव मंदिर के पास नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद पुलिस ने परिजनों की सहायता से युवक को तत्काल उपचार के लिए सुधा हॉस्पिटल भिजवाया।
हेड कांस्टेबल राजाराम ने त्वरित निर्णय लेते हुए जिस साहस और तत्परता से युवक की जान बचाई, वह कोटा पुलिस की कर्तव्यपरायणता, मानवीय संवेदनशीलता और आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। ----------
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


