डूंगरपुर। वागड़ ऑटो चालक यूनियन संघ ने मंगलवार को भी ऑटो संचालन बंद रखा। ऑटो चालक अपनी 6 सूत्री समस्याओं को लेकर लक्ष्मण ग्राउंड में एकत्र हुए। विधायक देवेन्द्र कटारा ने ऑटो चालकों की समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहर में रोड की समस्या का समाधान किया जाएगा। ऑटो चालक संघ ने विधायक की इस पहल को सराहा और हड़ताल समाप्त कर दी। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष मनोहर पटेल ने भी ऑटो चालक संघ को समस्या के जल्द निस्तारण के लिए आश्वाशन दिया। कार्यक्रम में भाजपा के रमेश जैन, शंकर पटेल, अख्तर भाई, ऑटो चालक संघ के साकिर भाई सहित 500 ऑटो चालक उपस्थित रहे।