महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि मेले में आने वाले
श्रद्धालूओं को पर्याप्त सुविधाएं सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आपसी
समन्वय के साथ उपलब्ध करवायी गई है। श्रद्धालूओं को धर्म लाभ के साथ-साथ
मनोरंजन भी उपलब्ध हुआ है। मेले में लगने वाले हाट एवं दुकानों में
श्रद्धालूओं को घर ग्रहस्थी की सामग्री मिलती है। यह ग्रामीणों के लिए
आकर्षण का केन्द्र रहती है। पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत ने प्रशासन,
पुलिस, पशु पालन विभाग, पर्यटन विभाग, पुष्कर मेला विकास समिति, पुष्कर नगर
पालिका एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोटयह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी