program concluded with a colorful Pushkar Fair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ पुष्कर मेला

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 10:10 PM (IST)
रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ पुष्कर मेला
अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले का सोमवार को पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्रा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो. सांवर लाल जाट ने कहा कि पुष्कर मेले के अवसर पर पूरा विश्व पुष्कर की धरती पर सिमिट जाता है। देश और विदेश से आने वाले तीर्थ यात्री एवं पर्यटक सांस्कृतिक समागम की तस्वीर प्रस्तुत करते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भारतवर्ष के सम्पूर्ण तीर्थों में पुष्कर को तीर्थ राज माना गया है। समस्त तीर्थाटन के पश्चात व्यक्ति को पुष्कर राज में धार्मिक अनुष्ठान करने पर ही अन्य तीर्थों का फल मिलता है। उन्होंने बीसलपुर का पानी पुष्कर सरोवर के कुण्डों के लिए उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे तथा राज्य सरकार का आभार जताया। देश को मजबूत बनाने के लिए आर्थिक सशक्तिकरण आवश्यक है । केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए नए नोटो से भारत की आर्थिक ताकत में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री तथा सरकार का सहयोग करने से देश विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से पूरी व्यवस्था की गई है । कुछ समय की समस्या सामने आ सकती है। यह समस्या लबे समय तक चलने वाली नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया की पुष्कर मेले के आगामी आयोजनों में एक हाथ से वजन उठाने की प्रतियोगिता भी शामिल की जानी चाहिए। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement