problems solution by the Collector -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का किया समाधान

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2017 2:37 PM (IST)
कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का किया समाधान
बारां। जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि आमजन सजग व जागरूक रहते हुए प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से जोडऩे में सहायक बन सकते हैं। डॉ. सिंह पंचायत समिति शाहबाद की ग्राम पंचायत मुंडियर के अटल सेवा केन्द्र में शनिवार को आयोजित रात्रि चौपाल के तहत जनसुनवाई में ग्रामवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा वृद्ध, विशेष योग्यजन, विधवा, गर्भवती महिलाएं, विद्यार्थियों, कृषकों समेत विभिन्न वर्गों के लिए कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, इन योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई पात्र व्यक्ति उनका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। अत: जागरूक होकर सरपंच, पटवारी, ग्राम सेवक, विकास अधिकारी व अन्य से लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका समुचित लाभ अवश्य लें। साथ ही उन्होंने कहा कि आमजन बिजली, पानी, सडक़, अतिक्रमण समेत अन्य किसी भी समस्या को अटल सेवा केन्द्र पर आकर लिखित में दर्ज करवाएं एवं उसकी रसीद भी लें, जिससे परिवादी की समस्या को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर उसके निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके। संपर्क पोर्टल पर दर्ज समस्या की जांच के बाद उसमें सत्यता पाई जाती है तो परिवादी को त्वरित राहत प्रदान की जाती है। जनसुनवाई में बिजली, पानी, सडक़, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोडऩे, बीपीएल सूची एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकृत करने समेत विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस मौके पर प्रत्येक ग्रामवासी को घर में शौचालय बनाने एवं उसका उपयोग करने की बात कही, जिससे गांव को स्वस्थ व स्वच्छ बनाया जा सके।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement