Bribery case filed against Anta SDM Hawa Singh Yadav: ACB takes major action-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 10:20 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्ता एसडीएम हवाई सिंह यादव के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज : ACB ने की बड़ी कार्रवाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 7:07 PM (IST)
अन्ता एसडीएम हवाई सिंह यादव के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज : ACB ने की बड़ी कार्रवाई
जमीन से आपत्ति हटाने और स्टे खारिज करने के बदले मांगी थी 5.5 लाख की घूस; ट्रैप की भनक लगते ही रिश्वत लेने से मुकरा आरोपी जयपुर/बारां। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां जिले के अन्ता में पदस्थापित उपखण्ड अधिकारी (SDM) हवाई सिंह यादव के विरुद्ध रिश्वत मांगने का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी अधिकारी पर परिवादी की प्लॉटिंग (प्लानिंग) की जमीन से आपत्ति हटाने और एग्रीमेंट पर लगे स्टे को खारिज करने की एवज में लाखों रुपये की घूस मांगने का गंभीर आरोप है। दो अलग-अलग जमीनी मामलों में मांगी घूस
एसीबी मुख्यालय के अनुसार, परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी प्लानिंग की जमीन पर पूर्व एसडीएम द्वारा लगाई गई आपत्ति को हटाने की एवज में वर्तमान एसडीएम हवाई सिंह यादव द्वारा 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
इसके अलावा, परिवादी की एक अन्य प्लानिंग की भूमि के एग्रीमेंट पर लगे स्टे को हटाने के बदले में भी आरोपी एसडीएम द्वारा 50 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की जा रही थी।
गोपनीय सत्यापन में खुली पोल: 45 हजार में तय हुआ सौदा
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विजय स्वर्णकार के निर्देशन में गोपनीय सत्यापन कराया गया।
सत्यापन का नतीजा: सत्यापन के दौरान एसडीएम हवाई सिंह यादव द्वारा एग्रीमेंट का स्टे हटाने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
दलाल को देने की बात कही: परिवादी द्वारा राशि कम करने की गुहार लगाने पर आरोपी एसडीएम 45 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया और यह रिश्वत राशि अपने कथित दलाल को सौंपने के निर्देश दिए।
ट्रैप की भनक लगते ही सतर्क हुआ आरोपी, पीसी एक्ट में दर्ज हुआ मामला
गोपनीय सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब एसीबी ने आरोपी एसडीएम को रंगे हाथों पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई, तो आरोपी को इसकी भनक लग गई। इस कारण रिश्वत की राशि के लेन-देन की भौतिक कार्रवाई (रंगे हाथों पकड़ने का ट्रैप) पूरी नहीं हो सकी।
हालांकि, सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की स्पष्ट पुष्टि होने के आधार पर एसीबी ने एसडीएम हवाई सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत रिश्वत मांग का मामला दर्ज कर लिया है।
आगे की कार्रवाई
इस पूरे प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान (Investigation) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी बारां द्वारा किया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आने वाले नए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement