Two hardcore criminals, each carrying a bounty of ₹10,000, have been arrested in connection with the theft of a 4-quintal safe in Anta; the suspects were brought from Guna Jail via a production warrant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंता में 4 क्विंटल वजनी तिजोरी चोरी मामले में 10-10 हजार के दो इनामी हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, गुना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की गई कार्रवाई

khaskhabar.com: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 7:22 PM (IST)
अंता में 4 क्विंटल वजनी तिजोरी चोरी मामले में 10-10 हजार के दो इनामी हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, गुना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की गई कार्रवाई
- गिर्राज पारदी पर 7 और रामदास पारदी पर 16 प्रकरण दर्ज, प्रकरण में अब तक कुल 6 आरोपी गिरफ्तार अंता। बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र में मकान से करीब 4 क्विंटल वजनी तिजोरी चोरी करने के मामले में बारां पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के दो इनामी हार्डकोर अपराधी गिर्राज पारदी और रामदास पारदी को गिरफ्तार किया है। दोनों मध्य प्रदेश के गुना जिले के रहने वाले हैं। प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 4 आरोपियों सहित अब तक कुल 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने यह जानकारी दी। घर से उठा ले गए थे 4 क्विंटल की तिजोरी
पुलिस अधीक्षक अंदासु ने बताया कि 7 जुलाई 2026 को फरियादी ने थाना अंता में रिपोर्ट दी कि 6 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान का मुख्य गेट और गैलरी का ताला तोड़कर प्रवेश किया और पूजा कक्ष में रखी करीब 4 क्विंटल वजनी तिजोरी चुरा ले गए। तिजोरी में करीब 5.50 लाख रुपये नकद, 2 सोने की चैन, 3 सोने की अंगूठियां और संपत्ति संबंधी महत्वपूर्ण रजिस्ट्री दस्तावेज थे। कमरे की अलमारी से 7 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए। रिपोर्ट पर थाना अंता में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गुना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन में थानाधिकारी भूपेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जांच में सामने आया कि गिर्राज पुत्र शेरु पारदी, निवासी बिलाखेड़ी और रामदास पुत्र अम्बाराम पारदी, निवासी खेजरा निवासी धरनावदा जिला गुना मध्य प्रदेश थाना धरनावदा के प्रकरण में गिरफ्तार होकर गुना जिला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर दोनों को गुना जिला जेल से अंता के प्रकरण में अनुसंधान के लिए प्राप्त किया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनसे घटना में शामिल अन्य साथियों और चोरी गए माल के बारे में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

कई राज्यों में दर्ज हैं प्रकरण

जानकारी के अनुसार गिर्राज शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है, जिसके विरुद्ध 2011 से अब तक पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में चोरी, डकैती, नकबजनी, मारपीट और हत्या के प्रयास के 7 मुकदमे दर्ज हैं। इन राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश है। वहीं रामदास पारदी के विरुद्ध दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में चोरी, डकैती, नकबजनी, मारपीट और हत्या के प्रयास के 16 प्रकरण दर्ज हैं। वह 2004 से लगातार अपराध कर रहा है और इन राज्यों की पुलिस भी उसकी तलाश में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement