problem of the public Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल्द निपटाएं आम जन की समस्याएं

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 8:01 PM (IST)
जल्द निपटाएं आम जन की समस्याएं
प्रभारी सचिव मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जा रही विभिन्न पेंशन भुगतान एवं भामाशाह शिडिंग में एक सौ एक प्रतिशत उपलब्धि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की सूचना सम्बन्धित को आवश्यक रुप से दे। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए उन्होंने जिला कलक्टर अर्चनासिंह से कहा कि वे जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करें। भारी बारिश से हुए नुकसान एवं क्षतिग्रस्त सडक़ों, पाईपलाईनों की समीक्षा की और अधिकारियो से कहा कि वे इसके विस्तृत प्रस्ताव बनाकर दे तथा लोगों को तात्कालिक राहत प्रदान करें। बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि भामाशाह योजना के तहत शत प्रतिशत नामांकन किया गया है। यदि कोई परिवार का सदस्य भामाशाह कार्ड या आधार कार्ड बनवाना चाहते है तो वे नजदीकी ई-मित्र सेवा केन्द्र जा कर निर्धारित शुल्क देकर बनवा सकते है।
प्रारम्भ में अतिरिक्त जिला कलक्टर बृजमोहन बैरवा ने बताया कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों में से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया हैं उन्होंने हल्दीघाटी में विभिन्न विकास कार्यो, पर्यटन स्थलों के विकास, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निजी चिकित्सा संस्थानों को रेफर किए गए गंभीर बीमारियों के ईलाज के भुगतान, आरोग्य राजस्थान, छात्रवृत्ति भुगतान आदि की भी समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की जानकारी जिला परिषद् के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविन्दसिंह राणावत ने दी। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक सहित अधिकारी उपस्थित थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement