ACB makes a major break through in Rajsamand: Two brokers arrested for accepting bribes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजसमंद में एसीबी का बड़ा धमाका : 3 करोड़ के जीएसटी नोटिस के सेटलमेंट के नाम पर 25-25 लाख रुपए की रिश्वत लेते दो दलाल गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 3:59 PM (IST)
राजसमंद में एसीबी का बड़ा धमाका : 3 करोड़ के जीएसटी नोटिस के सेटलमेंट के नाम पर 25-25 लाख रुपए की रिश्वत लेते दो दलाल गिरफ्तार
डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई कार्रवाई; जीएसटी के नाम पर चल रहे बड़े खेल का हुआ खुलासा राजसमंद। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने राजसमंद में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जीएसटी नोटिस के निस्तारण (सेटलमेंट) की एवज में 60 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत मांगने के मामले का पर्दाफाश किया है। एसीबी ने इस मामले में दो दलालों, अनिल पारीक और सुनील, को दबोच लिया है। यह पूरी कार्रवाई एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई है।
3 करोड़ के नोटिस पर मांगी थी रिश्वत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक बड़े जीएसटी (GST) नोटिस के सेटलमेंट से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि करीब 3 करोड़ रुपये के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने या उसका मनमुताबिक सेटलमेंट कराने के नाम पर 60 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी को इस संबंध में पुख्ता शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई।
एसीबी की टीम अब दोनों गिरफ्तार दलालों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस रिश्वत के खेल में विभाग के और कौन-कौन से अधिकारी या कर्मचारी शामिल हैं। इस बड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement