Advertisement
राजसमन्द : जीएसटी अधीक्षक के लिए 25 लाख रुपये रिश्वत लेते दो दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, अधीक्षक को भी किया डिटेन

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने जानकारी दी कि एसीबी राजसमन्द को एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसकी दो रजिस्टर्ड फर्म हैं। इन फर्मों की रिकवरी राशि नहीं निकालने, शो-कॉज नोटिस व समसम्मान का निस्तारण करने तथा खातों को एक्टिव रखने की एवज में जीएसटी अधीक्षक सांवल राम द्वारा दलाल अनिल पारीक के माध्यम से कुल 60 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। साथ ही, पहली किश्त के रूप में 25 लाख रुपये देने के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
सत्यापन के बाद हुई ट्रैप की कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद डॉ. रामेश्वर सिंह (उप महानिरीक्षक पुलिस, एसीबी) के सुपरविजन में राजसमन्द चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण द्वारा रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि अधीक्षक सांवल राम के लिए दलाल अनिल पारीक के जरिए 25 लाख रुपये की पहली किश्त मांगी जा रही है।
इसके बाद मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई करते हुए दलाल अनिल पारीक ने दलाल सुशील पारीक के मार्फत 25,00,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त की, जिस पर एसीबी ने दोनों दलालों को मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही अधीक्षक सांवल राम को भी डिटेन कर लिया गया।
निवास की तलाशी और आगे की जांच
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी अधीक्षक सांवल राम के उदयपुर स्थित आवास की तलाशी ली जा रही है। दोनों दलालों से पूछताछ जारी है तथा एसीबी द्वारा इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
राजसमन्द
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


