इस मौके पर हुई बैठक में अलवर प्राइवेट स्कूल एसोसिएसन के अध्यक्ष लोकेश
मिश्रा ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बंशीधर गुर्जर ने मान्यता
संबंधित मामलों को लेकर स्कूल संचालकों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए
बुलायाा था, जिसमें वार्ता से मुकरने के बाद प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा,
जिलाध्यक्ष हरभान सिंह कुन्तल, महामंत्री श्रवण बोहरा, जेम्स एन्थोनी सहित
अन्य लोगों के साथ अधिकारियों ने गाली गलौज व मारपीट की। जब ये लोग मथुरा
गेट थाने रिपोर्ट लिखाने गए तो इन्हें ही बंद कर दिया और बाद में प्रशासनिक
अधिकारियों के सहयोग से जेल भेज दिया। उन्होने मांग रखी है कि विशेषाधिकार
का प्रयोग कर इन चारों की जमानत अपील स्वीकार की जाए और स्कूल संचालकों की
ओर से भी एफआईआर दर्ज की जाए।