Private school operators growing fury-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्राइवेट स्कूल संचालकों में बढ़ रहा रोष

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 6:56 PM (IST)
प्राइवेट स्कूल संचालकों में बढ़ रहा रोष
भरतपुर। जिला शिक्षा अधिकारी और निजी स्कूल संचालकों के बीच इस समय शिक्षा एक अखाड़ा बनी हुई है। मान्यता देने के मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी बंशीधर गुर्जर और प्राइवेट स्कूल एसोसिएसन के प्रदेशाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार के मामले में चार प्राइवेट स्कूल पदाधिकारियों को मजिस्ट्रेट द्वारा जेल भेजे जाने का मामला जोर पकडऩे लगा है। एक तरफ शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के समर्थन में एकजुट हैं, वही दूसरी ओर प्राइवेट स्कूल संचालकों में प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में रोष बढऩे लगा है और वे इसे राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की दमनात्मक एवं एक पक्षीय कार्रवाई बताकर विरोध कर रहे हैं। भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों से शनिवार को भारी संख्या में आए प्राइवेट स्कूल संचालक जिला कलेक्ट्रेट के सामने एकत्र हुए और कारवाई का विरोध जताया। स्कूल संचालकों ने पीए के माध्यम से संभागीय आयुक्त को ज्ञापन भिजवाया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement