टोंक। रोटरी क्लब बनास की ओर से सबका मालिक एक कार्यक्रम रविवार को देश और समाज के लिए आपसी भाईचारा एवं साम्प्रदायिक सौहाद्र्व के लिए अनुकरणीय प्रयास हैं। यह कहना हैं अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौत्तम का आयोजित सबका मालिक एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कार्यक्रम की शुरूआत णमोकार मन्त्र से हुई जिस दौरान अनाथ आश्रम के बालकों को ऊनी जर्सियां वितरित की गई तथा आश्रम में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अधिशाषी अभियंता पीएचईडी टोंक राजेश गोयल एवं रोटरी क्लब बनास के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमावत,सचिव डॉ.आरएस मीणा ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अमीर अहमद सुमन ,सुनील जैन,टोनी वाधवानी,वसीम खॅान,गोरणन हीरोनी,राकेश कुर्मी,रमेश शर्मा,राजेश कुमावत,भंवर लाल कुम्हार,जसवंतसिंह नरूका आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रायोजक हकीम आर ए खॉन मैमोरियल सोसायटी एवं अनाथ आश्रम संचालक नन्दकिशोर बैरवा थे।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें