Not started work in modern vegetable market-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आधुनिक सब्जी मंडी में शुरू नहीं हुआ काम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 3:53 PM (IST)
आधुनिक सब्जी मंडी में शुरू नहीं हुआ काम
मेवात। नुंह कस्बे में पांच करोड़ की लागत से बनाई गई आधुनिक सब्जी मंडी का काम पूरा हुए दो साल बीत चुके हैं। लेकिन आज भी कस्बे की सब्जी मंडी पुराने स्थान पर ही चल रही है और नई सब्जी मंडी सुनसान पड़ी है। हालांकि पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद विधानसभा चुनाव से पहले ही इस मंडी का उद्घाटन कर चुके हैं। लेकिन आज भी मंडी में सिर्फ सन्नाटा ही पसरा हुआ है। वहीं पुरानी मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम है। इसे लेकर सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि पुरानी सब्जी मंडी में हर ओर गंदगी का आलम है। जिसकी कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन हाल जस के तस हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement