जोधपुर। बैंक और एटीएम के बाहर भीड़ को पैसा चाहिए। लेकिन जोधपुर में ऐसे लोग भी है। जिन्हें मोदी की नोटबंदी से कोई परेशानी नहीं है। शहर की सड़क पर दौड़ रही इस बाइक पर बैठे शख्स का नाम तो मालूम नहीं चला। लेकिन मंशा इन शब्दों से अभिव्यक्त हो रही है। इस व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पर मोदी के उस वक्तव्य को भी लिखा है। जिसमे मोदी ने कहा था कि न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा। इस व्यक्ति ने पीएम मोदी को नोटबंदी के लिए धन्यवाद भी देने की लाइन गाड़ी पर लिखा रखी थी। शहर में घूम रही ये बाइक अब उन लोगों के लिए सबक बन रही है। जो नोटबंदी के बाद मोदी को आड़े हाथों ले रहे है।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरेंयह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट