Advertisement
जोधपुर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 30 से 35 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार

मोबाइल पर कैमरे चेक किए तो बंद मिले
16 नवंबर को प्रांशुल ने अपने मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कैमरे बंद मिले। इस पर उन्होंने पड़ोसी ओमजी गोड के बेटे को फोन कर मकान की स्थिति देखने के लिए कहा। पड़ोसी ने मौके पर जाकर देखा तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब था। इसकी जानकारी मिलने पर प्रांशुल ने पुलिस को सूचना दी और जोधपुर के लिए रवाना हो गए।
सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित लाखों का सामान चोरी
17 नवंबर को जोधपुर पहुंचकर मकान की जांच करने पर चोरी का पता चला। परिवादी के अनुसार अज्ञात चोर 15 और 16 नवंबर की मध्यरात्रि के दौरान मकान में घुसे और तिजोरियों व अलमारियों के ताले तोड़कर कीमती सामान ले गए।
चोरी हुए सामान में करीब 600 ग्राम चांदी के सिक्के, 6 से 8 जोड़ी चांदी की पायल, करीब 400 ग्राम चांदी की मूर्तियां, लगभग 3.30 किलो चांदी के बर्तन व डिनर सेट, 36 ग्राम सोने के सिक्के तथा करीब 220 ग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं। इनमें नेकलेस, कंगन, चेन, अंगूठियां और सिर का टीका बताया गया है।
इसके अलावा करीब 38 हजार रुपए कीमत का डीएसएलआर कैमरा सेट, लगभग 1 लाख 90 हजार रुपए कीमत की घड़ियां व अन्य सामान, 7 लाख 80 हजार रुपए नकद, शाओमी कंपनी का लैपटॉप, 5 से 6 पुराने मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, कार की चाबी, चांदी के वर्क वाली दो साड़ियां और अन्य घरेलू सामान भी चोरी होने की रिपोर्ट दी गई है।
भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज
पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस थाना भगत की कोठी में 17 नवंबर 2026 को एफआईआर संख्या 0202 दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरमोश सिंह को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


