Advertisement
बिलाड़ा (जोधपुर ग्रामीण) में सरकारी बस कंडक्टर की दबंगई, किराए के विवाद में यात्री को लात मारकर बस से नीचे उतारने का वीडियो वायरल

किराए को लेकर शुरू हुई थी कहासुनी: जानकारी के अनुसार, यह घटना बिलाड़ा क्षेत्र के खारिया मीठापुर के समीप की बताई जा रही है। बस में यात्रा के दौरान किराए की राशि या टिकट को लेकर यात्री और बस कंडक्टर के बीच बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कंडक्टर ने आपा खो दिया और यात्री के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसे लात मारकर बस से नीचे उतार दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो: कंडक्टर की इस दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में भारी आक्रोश है। आमजन का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के सम्मान और सुरक्षा से इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने रोडवेज प्रशासन और पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोषी कंडक्टर के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


