Advertisement
मोदी नॉमिक्स में गरीब, महिला और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर : डॉ. गौरव वल्लभ

डॉ. वल्लभ ने वित्तीय समावेशन की चर्चा करते हुए कहा कि देश में करीब 57 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं। यह उन लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही है, जो पहले औपचारिक वित्तीय प्रणाली से बाहर थे। उनके अनुसार, बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंच ने आम लोगों के लिए सरकारी योजनाओं और आर्थिक संसाधनों का लाभ प्राप्त करने के रास्ते खोले हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से लाखों-करोड़ों रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। इनमें आधे से अधिक ऋण महिलाओं को दिए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिला है। महिलाओं ने अपने व्यवसाय शुरू किए हैं और रोजगार के नए अवसर विकसित हुए हैं। इससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ टिकाऊ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।
भारत के बढ़ते विनिर्माण क्षेत्र पर बात करते हुए डॉ. वल्लभ ने कहा कि देश अब दुनिया के प्रमुख मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों में अपनी पहचान बना चुका है। न्यू एज इकोनॉमी के तहत ऑरेंज इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी जैसे नए क्षेत्रों में भी संभावनाएं विकसित हो रही हैं। इसके साथ ही सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश और उत्पादन का विस्तार हो रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत की विकास दर की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि जहां दुनिया की अर्थव्यवस्था करीब तीन प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है, वहीं भारत की आर्थिक विकास दर लगभग सात प्रतिशत है। आईएमएफ और विश्व बैंक के अनुमानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भारत को वैश्विक आर्थिक विकास के प्रमुख इंजन के रूप में देख रही हैं। दुनिया के कई देशों में आर्थिक सुस्ती के बावजूद भारत अपनी विकास गति बनाए हुए है।
डॉ. गौरव वल्लभ ने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में टॉर्च बियरर की भूमिका निभा रहा है और एक राइजिंग स्टार के रूप में उभर रहा है। कृषि, सेवा क्षेत्र, विनिर्माण, सॉफ्टवेयर, कारोबार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में हो रहे विस्तार से अर्थव्यवस्था को नए अवसर मिल रहे हैं। उनके अनुसार, इन क्षेत्रों में तकनीक, निवेश और नवाचार की बढ़ती भूमिका भारत की आर्थिक तस्वीर को बदल रही है।
पिछले दस वर्षों की आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए डॉ. वल्लभ ने दावा किया कि इस अवधि में 50 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार, महिला उद्यमिता, विनिर्माण और नए आर्थिक क्षेत्रों का विस्तार देश की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण पहलू हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी भूमिका और मजबूत करेगा तथा आर्थिक विकास का लाभ समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


