Advertisement
आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

सूरसागर विधायक प्रत्याशी शहजाद खान ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रखा। पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश जोशी और सलीम खान ने कहा कि 31 अक्टूबर 1984 को राष्ट्र की सेवा करते हुए उनका जीवन समाप्त हुआ, लेकिन उनके विचार, ऐतिहासिक निर्णय और देश के प्रति समर्पण आज भी भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए देश की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। पुष्पांजलि के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुपारस भंडारी, डॉ प्रताप सिंह राजपुरोहित, हरेंद्र सिंह राठौड़, प्रदीप पवार, हेम सिंह गहलोत, धनपत गुजर, कमलेश तंवर, किशन सेन, बृजेश पुरोहित, शैलजा परिहार, शुभ लक्ष्मी पुरोहित, हकीम खान मारवाड़, इश्तियाक अली राजू, कुलदीप मरवन, मीठालाल परिहार, यशदीप कछवाह, सीता चौधरी, छोटू राम मीणा, सुनील जोड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


