Gopashtami Celebrated in Bayana: Cows Honored and Fed by Devotees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बयाना में गोपाष्टमी पर गौ माता का पूजन, गौसेवकों ने खिलाए फल-सब्जियां

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 3:19 PM (IST)
बयाना में गोपाष्टमी पर गौ माता का पूजन, गौसेवकों ने खिलाए फल-सब्जियां
सक्षम सनातनियों से कम से कम एक गौ माता के पालन-पोषण की अपील, सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग । बयाना। कस्बे के शिवगंज मंडी स्थित बिहारी जी मंदिर में मंगलवार को समस्त गौसेवकों की ओर से गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री अनूप भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गौसेवकों ने विधि-विधान से गौ माता का पूजन किया तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुखी जीवन और संरक्षण की कामना की।
इस अवसर पर विहिप प्रखंड मंत्री अनूप भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक सक्षम सनातनी को कम से कम एक गौ माता के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठानी चाहिए और अपने घर पर गौ माता को स्थान देना चाहिए। उन्होंने सरकार से भी गौ माता को जल्द से जल्द राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि गौ माता को जगह-जगह भटकना नहीं पड़े, इसके लिए उनकी सुरक्षा, संरक्षण और सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। गौ माता के लिए पर्याप्त आश्रय एवं भोजन की व्यवस्था हो, ताकि उन्हें दर-दर भटकने की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी गौसेवकों ने बयाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर गौ माता को फल, सब्जियां एवं अन्य आहार खिलाया। इस दौरान गौसेवकों ने गौ सेवा और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में राकेश गोयल, राहुल सैनी, रोहित मित्तल, डब्बू शर्मा, भानु प्रताप, रवि सोनी सहित मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement