हमले में कोचिंग के प्रदीप वर्मा, सुधीर और प्रशांत को चोट आई है। प्रदीप का सिर फट गया है। इस मामले में प्रशांत सिंह की तहरीर पर अवधेश तिवारी उर्फ बजरंगी, सत्यम, प्रवीण सिंह मेजर, समेत आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कर्नलगंज के एसएसआई बालेंदु गौतम ने बताया कि रंगदारी न देने पर कोचिंग में तोड़फोड़, पथराव किया गया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?