Extortion denied sabotage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रंगदारी न मिलने पर बवाल, जमकर हुई तोड़फोड़

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 09:28 AM (IST)
रंगदारी न मिलने पर बवाल, जमकर हुई तोड़फोड़
इलाहाबाद।रंगदारी का खौफ एक बार से शहर पर मंडराने लगा है । शहर के ओम गायत्री नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग से रंगदारी न मिलने पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक छात्रनेता ने साथियों के साथ जमकर बवाल किया। आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचे छात्रनेता ने कोचिंग संचालक, कर्मचारियों और हमला बोल दिया। मारपीट और तोड़फोड़ से कोचिंग में अफरातफरी मच गई। कोचिंग में पथराव करते हुए हमलावर छात्र भाग निकले। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। घटना को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश था। छात्रों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। ओमगायत्री नगर मोहल्ले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाली एक कोचिंग है। कोचिंग के संचालक प्रशांत सिंह का आरोप है कि इविवि के छात्रनेता अवधेश तिवारी उर्फ बजरंगी अक्सर रंगदारी की मांग करते हैं। छात्रों का प्रवेश के लिए दबाव बनाते हैं। छात्रसंघ चुनाव के समय भी रंगदारी मांगी जा रही थी। दो दिन पहले अवधेश रकम की मांग की। रकम देने से इंकार पर बुधवार सुबह वह अपने साथियों के साथ पहुंचा और कोचिंग में जमकर उत्पात मचाया। पथराव और तोड़फोड़ किया। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement