khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 7:20 PM (IST)
भरतपुर । आमजन की समस्याओं को लेकर जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्ट्रेट के सभागार में गुरूवार को जिला कलक्टर एलएन सोनी की अध्यक्षता में की गई। जनसुनवाई में 133 प्रकरण आये जिनमें विद्युत, पेयजल, भामाशाह, पालनहार, पेंशन, भूमि विवाद, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम दर्ज कराने, उचित मूल्य के खाद्यान वितरण के मामले प्रमुखता से आये।
जिला कलक्टर सोनी ने जनसुनवाई में आये हुये परिवादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये।