Cyber ​​fraudsters exposed, 3 criminals arrested for blackmailing by making nude videos-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साइबर ठगों का पर्दाफाश, न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 29 सितम्बर 2024 6:17 PM (IST)
साइबर ठगों का पर्दाफाश, न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार
ललितपुर। ललितपुर जिले के जखोरा थाना पुलिस ने वाट्सएप कॉल के माध्यम से न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पुलिस का भय दिखाकर अवैध रुपयों की वसूली करने वाले तीन अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ललितपुर मुहम्मद मुश्ताक ने प्रेस वार्ता के दौरान इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसपी मुश्ताक ने बताया कि ये आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर अपने आप को लड़की बताकर लड़कों से दोस्ती करते थे। इसके बाद, वे पीड़ितों से वाट्सएप पर वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो दिखाते और उस वीडियो कॉल का स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेते थे। इसके बाद, ये ठग पीड़ितों को ब्लैकमेल कर अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर डराते और कार्यवाही न करने के नाम पर उनसे अवैध रुपयों की वसूली करते थे। वे इन पैसों को अपने खातों, गूगल पे, फोन पे, और एयरटेल पेमेंट बैंक के क्यूआर कोड के माध्यम से मंगाते थे। पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से 37,600 रुपये नकद, 7 एंड्रायड मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड और साइबर फ्रॉड के जरिए बसूले गए पैसों से संबंधित खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनमें 20,000 रुपये थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement