Advertisement
ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले-सपा को राम नाम लेने में भी होती थी असहजता, कांग्रेस आपातकाल के लिए देश से मांगे माफी

मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह हर घर तक पहुंचे और बिना किसी लापरवाही के सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराना सुनिश्चित करे। यदि कहीं कोई गड़बड़ी या चूक हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है, जबकि राजनीतिक दल इस प्रक्रिया में उनकी सहायता के लिए हैं।
अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी सत्ता में नहीं आएगी और उसके सपने पूरे होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपनी सरकार बनने पर सैफई जाकर डांस देखने का सपना जरूर देख सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लालितपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


