Advertisement
ललितपुर में चोरी की दो बड़ी वारदातों से दहशत, पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

दूसरी वारदात नदीपुरा इलाके के कैलगवां चौराहे पर स्थित एक दुकान की है। यह दुकान विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन शिवाजी की ‘मातेश्वरी ट्रेडर्स’ नाम से जानी जाती है। यहां भी अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर 1 लाख 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। यह इलाका शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है, जहां चौबीसों घंटे पुलिस की उपस्थिति बनी रहती है, फिर भी चोर वारदात कर निकल भागे।
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से जिले भर के व्यापार मंडलों में भारी आक्रोश व्याप्त है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है और अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े या भोर के समय भी वारदात करने से नहीं डरते।
व्यापारियों का गुस्सा इस बात को लेकर और भी ज्यादा भड़का है क्योंकि दो दिन पहले ही चौक बाग क्षेत्र स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप पर दबंगों ने पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। लेकिन पुलिस ने इस गंभीर घटना को भी सामान्य धाराओं में दर्ज कर आरोपियों को राहत दे दी, जिससे व्यापारी वर्ग में यह संदेश गया कि पुलिस का रवैया अपराधियों के प्रति नरम और व्यापारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण है।
अब व्यापारी संगठन जल्द ही जिले के न्यायप्रिय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इन सभी घटनाओं की विस्तृत शिकायत करेंगे और यह मांग रखेंगे कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील बाजार क्षेत्रों में पुलिस गश्त और निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जाए।
पुलिस प्रशासन का दावा है कि दोनों चोरी की घटनाओं में जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मगर सवाल यह है कि जब चौबीसों घंटे निगरानी वाले इलाके में भी चोर वारदात को अंजाम दे सकते हैं, तो बाकी क्षेत्रों की सुरक्षा का भरोसा कैसे दिलाया जाएगा?
इन घटनाओं ने न केवल शहर में सुरक्षा व्यवस्था की विफलता को उजागर किया है, बल्कि व्यापारी वर्ग के मन में असुरक्षा की भावना भी गहरी कर दी है। यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में व्यापारियों का विरोध और प्रशासन पर दबाव दोनों बढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लालितपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


