Advertisement
ललितपुर में तेज बारिश बनी आफत : विष्णुपुरा-रामनगर मार्ग पर पुल में बहा टैक्सी वाहन, चालक को ग्रामीणों ने बचाया

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि कई बार प्रशासन को इस पुल की मरम्मत और ऊँचाई बढ़ाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय निवासी रामसिंह कुशवाहा ने बताया, "हर साल यही हाल होता है। पुल इतना नीचा है कि थोड़ा भी पानी आया तो वाहन बह जाते हैं। आज तो जान बच गई, लेकिन कब तक किस्मत भरोसे रहेंगे?"
पुल निर्माण को लेकर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि यह पुल वर्षों पुराना है और इसकी ऊँचाई हाइवे से काफी कम है। बारिश में नाले जैसा रूप ले लेता है, जिससे जान-माल दोनों का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पुल को तुरंत ऊँचा किया जाए या इसके विकल्प के रूप में नया पुल बनाया जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लालितपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


