Advertisement
ललितपुरः चांदमारी मोहल्ले में हतोड़े से कुंडी तोड़कर घर में घुसे चोर, सोना-चांदी और नकदी ले उड़े

सुबह जब घर के सदस्यों ने देखा तो चोरी का पता चला। घर का सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात-नकदी गायब थे, जिसे देख उनके होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। फिंगरप्रिंट और अन्य सुरागों की तलाश की गई ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।
इस घटना के बाद चांदमारी मोहल्ले और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी का माल बरामद किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लालितपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


