Advertisement
उत्तर प्रदेश के ललितपुर से मेघालय के चर्चित मर्डर केस का कनेक्शन उजागर, एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार

इन चारों की गिरफ्तारी चौकी गांव से की गई, जहां ये कुछ दिनों से अपने पैतृक घर पर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये सभी इंदौर में निवास करते थे और घटना के कुछ ही दिन पहले ललितपुर लौटे थे।
शिलांग पुलिस का ऑपरेशन
शिलांग पुलिस चार गाड़ियों के काफिले के साथ ललितपुर पहुंची और महरौनी कोतवाली के अंतर्गत आने वाले चौकी गांव में दबिश दी। पुलिस ने स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में इन चारों को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, आकाश राजपूत को पहले पकड़ा गया, जिसके बाद शेष तीनों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई।
राजा रघुवंशी हत्याकांड : अब तक क्या हुआ
राजा रघुवंशी, इंदौर के एक प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे। वे अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर शिलांग (मेघालय) गए थे। वहां से राजा की हत्या की खबर आई और सोनम रहस्यमय तरीके से गायब हो गईं। पुलिस को शक था कि यह पूर्व-नियोजित हत्या है, जिसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।
दो हफ्ते तक गायब रहने के बाद सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिलीं।
हत्या की गुत्थी में नया खुलासा
शिलांग पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड की साजिश में गिरफ्तार चारों आरोपियों की भूमिका संदिग्ध रही है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और लोकेशन डेटा जैसे कई अहम सबूत हैं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। माना जा रहा है कि आरोपी और मृतक के बीच व्यक्तिगत रंजिश या व्यापारिक विवाद हो सकता है।
सोनम रघुवंशी की गवाही बन सकती है मुख्य कड़ी
सोनम के होश में आने के बाद पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है। उनकी गवाही हत्याकांड के रहस्यों से पर्दा उठाने में क्लू एविडेंस की तरह काम कर सकती है।
अंतरराज्यीय समन्वय की मिसाल
मेघालय से उत्तर प्रदेश तक फैली इस जांच में दो राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय सराहनीय रहा। सूत्रों के अनुसार, ललितपुर पुलिस को इस ऑपरेशन की अग्रिम सूचना दी गई थी, जिससे दबिश बिना किसी प्रतिरोध के पूरी हो सकी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लालितपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


