CMs emphasis on developing district infrastructure-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले के आधारभूत ढांचे को विकसित करने पर सीएम का जोर

khaskhabar.com: रविवार, 21 मई 2017 2:48 PM (IST)
जिले के आधारभूत ढांचे को विकसित करने पर सीएम का जोर
धौलपुर। जिले में उपचुनाव के बाद प्रदेश की सीएम वसुंधरा राजे धौलपुर को विकास के पथ पर दौड़ाने की मंशा के साथ काम करती नजर आ रही है। सीएम राजे ने कहा कि आगामी डेढ़ साल में धौलपुर जिले के आधारभूत ढांचे को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो प्रोजेक्ट हैं, उन्हें जल्दी ही धरातल पर लाया जाए और नई परियोजनाओं की डीपीआर तैयार की जाए और मिशन मोड पर जिले का विकास किया जाए। मुख्यमंत्री राजे ने सीएस से लेकर जिले के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रख कर प्रोजेक्ट बनाए जाएं और निर्धारित समय सीमा में परियोजनाओं को पूरा किया जाए ताकि इनका लाभ समय पर लोगों को मिले और बेवजह लागत न बढ़े। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएम के ओएसडी रतन लाल योगी ने रविवार को शहर की बाबडिय़ों और तीर्थराज मचकुण्ड का निरीक्षण किया। ओएसडी ने बाबडियो के हालात देख कर उन्हें साफ रखने के निर्देश दिए। ओएसडी ने बताया कि ऐतिहासिक बाबडिय़ों की मरम्मत कराकर संरक्षण किया जाएगा, साथ ही तीर्थराज मचकुण्ड के पानी की सफाई और इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement