Message on Voting Conveyed Through Youth Voter Dialogue on Day Two of the Five-Day SVEEP Calendar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंच दिवसीय स्वीप कलेण्डर के तहत द्वितीय दिवस पर युवा मतदाता संवाद के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 6:03 PM (IST)
पंच दिवसीय स्वीप कलेण्डर के तहत द्वितीय दिवस पर युवा मतदाता संवाद के माध्यम से दिया मतदान का संदेश
धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में स्वच्छ, पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने व मताधिकार का प्रयोग करने के सम्बंध में जागरूकता लाने हेतु जिला नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशन में पंच दिवसीय स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला स्वीप टीम द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धौलपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चुनाव चौपाल एवं युवा मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य गिर्राज मीना की अध्यक्षता माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा चुनाव चौपाल एवं युवा मतदाता के संवाद के माध्यम से मतदान के महत्व को समझाया कि मतदान करने से ही लोकतंत्र मजबूत व सशक्त बनता है। महाविद्यालय ईएलसी प्रभारी विशम्भर दयाल पाराशर ने बताया कि चुनाव वर्तमान समय में यह मानव विकास का अहम हिस्सा है। चुनाव को किसी भी लोकतंत्र का आधार स्तंभ माना जाता है। किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक निश्चित अंतराल के बाद चुनाव प्रक्रिया का होना काफी आवश्यक होता है। जिला नोडल ईएलसी प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों द्वारा लोकतंत्र को मजबूती प्राप्त होती है तथा चुनाव किसी भी लोकतंत्र का सबसे अहम भाग होता है चुनाव के द्वारा हम अपने अधिकार का प्रयोग करके अपना नेता चुनते हैं अतः चुनाव ही तय करता कि राष्ट्र विकास की ओर अग्रसर होगा या पतन की ओर। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी एवं स्टाफ को मतदाता शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय कार्मिक एवं जिला स्वीप टीम के सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement