khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 10:15 PM (IST)
अभी फंसे हुए हैं 25 लोग
फिलहाल टापू पर पीब्डल्यूडी के एक एईएन सहित
करीब 25 लोग फंसे हुए हैं। एईएन मनोहर लाल सुथार सागवाड़ा ने बताया कि धाम
में फंसे लोगों के लिए खाने-पीने की सामग्री एवं दवाइयों की पर्याप्त
व्यवस्था है। फिलहाल धाम से बाहर आने की कोई व्यवस्था नहीं है। सुरक्षा की
दृष्टि से अभी तक प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सुरक्षा के
लिए मात्र दो पुलिसकर्मी लगा रखे हैं। एईएन ने बताया कि अगर प्रशासन पानी
के तेज बहाव को काटने वाली बोट उपलब्ध करा दे तो धाम में फंसे लोगों को
सुरक्षित निकाला जा सकता है।