khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 10:15 PM (IST)
डूंगरपुर-बांसवाड़ा का कटा संपर्क
डूंगरपुर-बांसवाड़ा
जिलों में पिछले 20 घंटों से हो रही बारिश के कारण संभाग की सोम, माही और
जाखम नदियां उफान पर चल रही हैं। इस कारण बेणेश्वर धाम का
डूंगरपुर-बांसवाड़ा दोनों जिलों से संपर्क कट गया। पुलों पर पानी चलने से
धाम पर कई श्रद्धालु फंसे हुए हैं। बेणेश्वर धाम बुधवार को तीसरे दिन टापू
में बदल गया। धाम को जोडऩे वाले साबला के सोम नदी पुल पर पांच फीट पानी,
वालई के संगम पुल पर छह फीट तथा धाम को बांसवाड़ा से जोडऩे वाले माही पुल
पर करीब सात फीट पानी चलने लगा।