Advertisement
बहरोड़ सदर पुलिस ने किया सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश : पति को रास्ते से हटाने और क्लेम हड़पने के लिए पत्नी ने प्रेमी व उसके दोस्त से करवाई हत्या

60 सीसीटीवी कैमरों और साइबर टीम की मदद से पकड़े गए आरोपी: मृतक की शिनाख्त सतीश सैनी उर्फ लीलाराम (38) निवासी लाड़खानी मोहल्ला, बोंद (बहरोड़ सदर) के रूप में हुई। मृतक के भाई मुकेश सैनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) व 238(आ) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मृतक के सिर पर लगी गंभीर चोटों तथा शरीर पर मिले 'कड़बी के पत्तों' को अहम साक्ष्य मानकर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, साइबर टीम का सहयोग लिया और थाना क्षेत्र व बाहरी इलाकों के करीब 60 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण व पुलिस टीम की भूमिका
ये दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे: जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने राजेश उर्फ राजू मिस्त्री (34) पुत्र स्व. रघुवीर यादव निवासी पदमाड़ा खुर्द, थाना मुण्डावर (जिला खैरथल-तिजारा) तथा समशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम (27) पुत्र नवीशेर निवासी फतेहगंज पूर्वी, मोहल्ला मुगलम, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई करने वाली विशेष टीम: आरोपियों की गिरफ्तारी में बहरोड़ सदर थानाधिकारी मनोहर लाल के साथ उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, एएसआई कैलाश चंद, एएसआई मोहन लाल, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, चालक हेड कांस्टेबल नेतराम, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, महिला कांस्टेबल सुशीला तथा कांस्टेबल अजय कुमार, अनिल कुमार, हनुमान, कृष्ण कुमार, रघुवीर, नवीन कुमार, साजिद, राजेश कुमार, सुनील कुमार और चालक कृष्ण कुमार की विशेष भूमिका रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


