Behror: A grand kabaddi tournament and a running competition were organized in Kankar Dopa village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ : के कांकर दोपा गांव में रेजांगला शौर्य दिवस एवं वीर शहीद हरिराम के 65वें शहादत दिवस पर विशाल कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 5:13 PM (IST)
बहरोड़ : के कांकर दोपा गांव में रेजांगला शौर्य दिवस एवं वीर शहीद हरिराम के 65वें शहादत दिवस पर विशाल कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बहरोड़। कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बावल (हरियाणा) की टीम को 15 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर रही कांकर दोपा (राजस्थान) की टीम को 7100 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जसौर खेड़ी (हरियाणा) की टीम को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद हरिराम स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकर दोपा में हुआ। इस दौरान ग्रामीणों, युवाओं और अतिथियों ने वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रेजांगला युद्ध के शौर्य का उल्लेख करते हुए बताया कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में 13वीं बटालियन कुमाऊं रेजिमेंट की सी कंपनी के 114 वीर जवानों ने मेजर शैतान सिंह परमवीर चक्र के नेतृत्व में 1300 से अधिक चीनी सैनिकों को मार गिराया था। इन वीर जवानों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement