khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 5:00 PM (IST)
टोंक। श्री अग्रवाल शेखावाटिया समाज टोंक के महेश बंसल सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष महेश बंसल ने कहा कि वह समाज की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही समाज को संगठित करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश बंसल का गुरूवार को सुभाष चौक पर व्यापारियों ने स्वागत किया।