चंडीगढ़। अकाली-भाजपा गठबंधन एक बार फिर से पंजाब की सत्ता पर काबिज होगा यह भरोसा उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जताया है। उनका कहना है कि गठबंधन को 85 से अधिक सीटें मिलेेंगी। उन्होंने कहा की आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के साथ है। जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है आम आदमी पार्टी को इन चुनावों में महज 10 सीटें मिलेगी। वहीं बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस कह रही है कि किसानों का ऋण माफ़ करेंगे लेकिन हिमाचल में उनकी पार्टी है, वो खुद बताए की हिमाचल सरकार ने कितने किसानों का कर्जा माफ़ किया है। सुखबीर बादल ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने कभी खेत देखा ही नहीं है, अपनी जिंदगी में वो क्या किसानों का ऋण माफ़ करंगे। वो पंजाब की जनता को महज गुमराह कर रहे है। साथ ही उन्होंने कहा की कैप्टन कहते है कि ये उनका लास्ट इलेक्शन है ऐसे में ऐसे नेता को किसी को वोट देना ही नहीं चाहिए जो आखिरी बार चुनाव लड़ रहा हो ।
आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना इंटीरियर डिजायनर करती थी ड्रग्स का धंधा, गिरफ्त में गिरोह