attempt to murder, punk escape when trigger jam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हत्या का प्रयास, ट्रिगर जाम होने के बाद भाग खड़े हुए बदमाश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 5:21 PM (IST)
हत्या का प्रयास, ट्रिगर जाम होने के बाद भाग खड़े हुए बदमाश
रेवाड़ी। रेलवे चौक स्थित एक रेस्टोरेंट के कैश काउंटर पर बैठे एक शख्स को मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजू नाम का शख्स रेस्टोरेंट के कैश काउंटर पर बैठा था तभी दो शख्स रेस्टरोंट में दाखिल हुए ओर उसके सिर पर पिस्टल लगा दी। गनीमत यह रही कि पिस्टल का ट्रिगर जाम होने से वह चल नहीं सकी। जिससे वह बदमाश रेस्टोरेंट से भाग खड़े हुए। राजू पिछले दो वर्ष से इस रेस्टोरेंट में कार्य करता है और यूपी के कन्नौज का रहने वाला है। यह पूरी वारदात काउंटर के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement