Assembly Speaker Inaugurates Construction and Renovation Work Worth ₹10 Lakh at Dayanand Bal Sadan, Ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर के दयानन्द बाल सदन में 10 लाख रुपए की लागत से निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 9:20 PM (IST)
अजमेर के दयानन्द बाल सदन में 10 लाख रुपए की लागत से निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ
अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर जिले के केसरगंज स्थित दयानन्द बाल सदन के बालगृह में विधायक कोष से 10 लाख रुपए की लागत से फर्श निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारम्भ किया। इस कार्य के पूर्ण होने से बालगृह में निवासरत बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा उनके लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि दयानन्द बाल सदन देश की पुरानी सेवाभावी संस्थाओं में से एक है। यह स्वयंसेवी संस्था अनाथ, निराश्रित, असहाय तथा खोए हुए बालक-बालिकाओं का निःशुल्क पालन-पोषण करने के साथ उन्हें शिक्षित एवं संस्कारित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। संस्था के माध्यम से अनेक बच्चों को आत्मनिर्भर एवं समाजोपयोगी नागरिक बनाने में योगदान दिया गया है। संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य सराहनीय हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में भवन, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक संसाधनों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement