Cheating of ₹ 1.50 lakh from a woman in the name of house construction and roofing: FIR registered against contractor Salim and son Shohil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मकान निर्माण व छत भराई के नाम पर महिला से ₹1.50 लाख की ठगी: ठेकेदार सलीम और बेटे शोहिल के खिलाफ FIR दर्ज

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 नवम्बर 2026 12:48 PM (IST)
मकान निर्माण व छत भराई के नाम पर महिला से ₹1.50 लाख की ठगी: ठेकेदार सलीम और बेटे शोहिल के खिलाफ FIR दर्ज
खास खबर। अजमेर शहर के फॉयसागर रोड स्थित सरस्वती नगर में मकान निर्माण और छत भराई का झांसा देकर एक महिला से 1.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता से तय इकरारनामे के तहत रकम ऐंठने के बाद काम बंद कर फोन उठाना बंद कर दिया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार सलीम और उसके पुत्र शोहिल खान के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने बताया कि सरस्वती नगर निवासी पीड़िता परमजीत कौर ने अपने मकान के निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार सलीम के साथ स्टाम्प पेपर पर विधिवत इकरारनामा (अनुबंध) किया था। तय शर्तों के अनुसार महिला निर्माण प्रगति के आधार पर किस्तों में भुगतान करती रही। इसी दौरान आरोपी ठेकेदार ने छत भराई का काम शुरू करने के नाम पर पीड़िता से 1 लाख 50 हजार रुपये की अग्रिम मांग की।
पीड़िता के अनुसार, उसने विश्वास में आकर 22 और 27 अगस्त 2026 को डिजिटल माध्यम (फोनपे) से आरोपी ठेकेदार के बेटे शोहिल खान के बैंक खाते में कुल 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए, जबकि शेष राशि के भुगतान का भरोसा दिया। आरोप है कि रकम हासिल करने के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया और काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता द्वारा संपर्क साधने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उनके फोन कॉल उठाना भी बंद कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने तुरंत साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर पर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। साइबर पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार पर जीरो नंबर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने को प्रेषित की गई। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित सुसंगत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच एएसआई (ASI) नरेंद्र सिंह को सौंप दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement