devnarayan temple in devmali, ajmer Slide 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 10:29 AM (IST)
इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर
देवमाली शायद प्रदेश का इकलौता ऐसा गांव है जहां के बाशिंदों पास स्वयं की एक इंच भूमि भी नहीं है। इस गांव की पूरी भूमि सरकारी खातों में भगवान देवनारायण के नाम पर दर्ज है। बताया जाता है की पहले यह भूमि गांव वालों के ही नाम दर्ज थी लेकिन, क्योंकि इस गांव के सभी लोगों को पुजारी का दर्जा मिला हुआ है इसलिए सरकारी खातों में सारी भूमि को मंदिर के नाम दर्ज किया गया था। बाद में सरकार द्वारा भूमि कानून संशोधन किए जाने के बाद गांव की पूरी भूमि को भगवान देवनारायण के खाते में दर्ज किया गया। देवमाली गांव के लोगों ने भगवान देवनारायण को उनकी शिक्षाओं पर चलने का वचन दिया था। इसी वचन को आज भी इस गांव के लोग उसी रूप में निभा रहे हैं। इन वचनों को मानते हैं लोग

5/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement