प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जुड़ेभारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ भी आप उठा सकते हैं। यह योजना खासकर उन युवाओं के लिए ही जो कक्षा 10 व 12 के दौरान स्कूल छोड़ गये है या जिनको 12 कक्षा के बाद किसी प्रोफेशनल कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाता है। इस योजना का मकसद युवाओं को तकनीकी ज्ञान देकर रोजगार उपलब्ध करवाना है। भारत के श्रम बाजार में अपार संभावनाएं है। पूरी दुनिया की नजरे आज इस पर टिकी है। इस लिहाज से युवाओं के लिए ये एक बेहतरीन अवसर है स्वयं को बाजार के अनुरूप ढ़ालने का।