पत्राचार से पढ़ाई करें डिस्टेंस एजुकेशन यानी दूरस्थ शिक्षा, इसके जरिए आप घर बैठे भी पढ़ाई कर सकते हैं। यानी, पत्राचार के माध्यम से आप अपने किसी भी मनपसंद पाठ्यक्रम में स्टडी कर सकते हैं। साथ ही जॉब करते हुए अपनी क्वालिफिकेशन बढ़ाने का भी यह एक बेहतरीन माध्यम है। पूरे देश में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय सहित 14 ओपेन और लगभग 100 से अधिक ऐसी रेग्युलर यूनिवर्सिटीज हैं, जो डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से ग्रेजुएशन और पीजी कोर्सेज के अलावा, प्रोफेशनल डिप्लोमा और डिग्री कोर्सेज में पढ़ाई कराते हैं।