Youth Congress workers demonstration on municipal copration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अगस्त 2016 6:53 PM (IST)
यूथ
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर किया प्रदर्शन
कोटा मे आवारा मवेशियों के जमावडे से हो रही दुर्धटनाओं के विरोध में आज यूथ कांग्रेस सडको पर उतर आई। ऐसे कार्यकर्ताओं ने नगर निगम गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निगम गेट पर धरना देकर अपना विरोध जताया ओर महापौर महेश विजय को निगम के बाहर बुलाने की मांग करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना है की शहर मंे आवारा मवेशियों का जमावडा हो रहा है लेकिन नगर निगम अपनी सुस्ती पर कायम है। ऐसे में आवारा मवेशियों के सामने आ जाने से आए दिन दुर्धटना हो रही है। जिसकी जिम्मेदारी भी नगर निगम प्रशासन नहीं ले रहा है। वहीं कार्यकर्ताओं ने निगम के बाहर ही महापौर महेश विजय को बुलाने की मांग की महापौर के बाहर नहीं आने तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांत हो पाया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement