Will release MSG LION HEART PART 7-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

MSG LION HEART PART 7होगी रिलीज

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 4:51 PM (IST)
MSG LION HEART PART 7होगी रिलीज
सिरसा। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की तीसरी फिल्म एमएसजी द वारियर्स लॉयन हार्ट 7 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसके चलते शुक्रवार रात डेरा प्रमुख और श्रद्धालुओं ने डेरा स्टेडियम में फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म की प्रमोशन के लिए 1 लाख 50 हजार दीपक जलाकर इससे एमएसजी द वारियर्स लॉयन हार्ट 7 बनाकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया। इस फिल्म को लेकर डेरा श्रद्धालुओं में काफी खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। इस मौके पर डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने बताया कि इस फिल्म में वे एक योद्धा के तौर पर दिखाई देंगे। जो मजलूमों और अबलाओं की इज्जत बचाता है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म को पूरी तरह पारिवारिक और एंटरटेनमेंट फिल्म बताया। ये फिल्म हिंदी के साथ अंग्रेजी, तेलगू, तमिल और मलयालम भाषाओं के साथ पूरी दुनिया में रिलीज होगी। फिल्म में डेरा प्रमुख ने एक साथ तीन किरदार निभाए हैं। साथ ही फिल्म से निर्माण संबंधी 30 विधाओं को भी स्वयं ने निभाया है। उड़ी में हुए आंतकवादी हमले पर डेरा प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान को आंतकवादी देश घोषित करना आज दुनिया की जरुरत है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement