Advertisement
किसानों को नहरी पानी, खाद और फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराए सरकार : कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि धान की सरकारी खरीद में किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडियों में पारदर्शी खरीद, उचित मूल्य और निर्धारित समय में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। दूसरी ओर गेहूं की बिजाई का महत्वपूर्ण समय होने के कारण डीएपी तथा अन्य आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बेहद जरूरी है। खाद वितरण में पारदर्शिता हो और किसानों को लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े।
सांसद ने कहा कि किसानों को पानी, बिजली, खाद, फसल का उचित मूल्य और समय पर भुगतान उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार किसान संगठनों से संवाद कर व्यावहारिक समाधान निकाले। किसानों की समस्याओं का समाधान केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई से होगा।
हरियाणा के 15 लाख बच्चों के मिड-डे मील पर संकट, 85 करोड़ का बजट अटका
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 15 लाख बच्चों के मिड-डे मील पर बजट संकट मंडरा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी वाले करीब 85 करोड़ रुपये का भुगतान अटकने से स्कूलों में राशन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षक अपनी जेब से खर्च कर बच्चों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। कई स्कूल दुकानदारों से उधार राशन लेने को मजबूर हैं। दूध, दही, सब्जियों और गैस सिलेंडर की खरीद में परेशानी बढ़ गई है। शिक्षकों ने सरकार से तत्काल बजट जारी करने और नियमित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


