wife in prison-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नियां जेल में और पति फरार

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 7:41 PM (IST)
पत्नियां जेल में और पति फरार
डूंगरपुर। जिले के सीमलवाडा क्षेत्र में एक विवाहिता के अपहरण के मामले में पांच महिलाओं को जेल की हवा खानी पड़ रही है। जबकि गुनाह में बराबर के साझीदार रहें तीन महिलाओं के पति अभी तक फरार है। हालांकि यह घटना इसी वर्ष के जुलाई माह की है। लेकिन पुलिस अभी तक बाकी आरोपितों को नहीं पकड़ सकी है। एसआई मदनलाल ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया था जहां से पांच महिलाओं को जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी कमला खेत में कार्य करने गई थी जहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की। यहीं नहीं एफआईआर के अनुसार उन्होंने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उससे बलात्कार करने की चेष्टा भी की। पुलिस ने बताया कि जिन महिलाओं को जेल भेजा गया है उनके नाम है झौथरी कथार कला निवासी लक्ष्मी, विमला, मणी, लक्ष्मी व शांति हैं। लेकिन अभी तक पुरुषों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस पर सवाल भी उठ रहें है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement